किशनगंज, अप्रैल 22 -- किशनगंज। संवाददाता गर्भावस्था केवल एक जैविक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और निर्णायक यात्रा है-जहां हर छोटा कदम मां और शिशु दोनों के भविष्य को प्रभावित करता है। इसी गंभीरता को समझते हुए आज जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं परिवार नियोजन दिवस का व्यापक और प्रभावी आयोजन किया गया। यह पहल केवल जांच तक सीमित नहीं रही, बल्कि गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण देखभाल, जागरूकता और विश्वास देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास के रूप में सामने आई।गर्भावस्था: देखभाल की हर कड़ी है जरूरीसदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने निरीक्षण के दौरान कहा कि गर्भावस्था का हर महीना अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। यह भी पढ़ें- जिले के हर गर्भवती महिला तक पहुंचे भरोसेमंद स्वा...