जमशेदपुर, जुलाई 27 -- झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में एचआईवी पॉजिटिव की जांच पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की जांच हो, ताकि पॉजिटिव होने पर उसे दवा देकर बच्चे को बचाया जा सके। इसे गंभीरता से लिया जाए, ताकि एक नए जीवन को दवा नहीं खाना पड़े। वह एमजीएम में शनिवार को जिलास्तरीय बैठक करने पहुंचे थे। इसमें सदर अस्पताल के भी डॉक्टर और काउंसलर भी पहुंचे थे। शशि प्रकाश ने कहा कि लोगों को फर्स्ट 95, सेकंड 95, थर्ड 99 के लक्ष्य को पूरा करें। इसके लिए समय-समय पर जांच हो और दवा खाई जाए। सभी को अपने बारे में जानना चाहिए। उन्होंने इंडेक्स टेस्टिंग पर जोर दिया। इसमें मरीज और उसके पार्टनर की जांच पर जोर देने को कहा, ताकि इसको फैलने से रोका जा सके। सामूहिक रूप से काम कर लक्ष...