बेगुसराय, मार्च 12 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। अब किसानों को कृषि कार्य में पटवन की व्यवस्था करने में परेशानी नहीं होगी। हर खेत तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए उप विकास आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक मुखिया के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज अधिकारी ने की। इस बैठक में लघु संसाधन विभाग के कनीय अभियंता, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा योजना के कनीय अभियंता एवं अंचल अमीन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...