कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किसानों की खेतों तक सिंचाई सुविधा का मुद्दा सदन में उठाया l विधान पार्षद के सवाल के जवाब में लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय-03 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा l विधान पार्षद ने कहा कि कटिहार में नहरें तो हैं लेकिन इन नहरों से किसानों के खेतों की समुचित सिंचाई नहीं हो पा रही है l किसानों के हर खेत तक सिंचाई और बिजली की सुविधा पहुंचाने को लेकर सरकार के पास कई सारी योजनायें हैं l किसानों के खेतों तक सिंचाई और बिजली पहुंचाने की योजना है तो इसे अब तक धरातल पर उतारा जाना चाहिए l हर खेत को पानी और बिजली के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के सवाल पर मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.