जहानाबाद, अप्रैल 11 -- बैठक कर डीडीसी ने ली मुख्यमंत्री निश्चय योजना की अपडेट जानकारी जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार डीडीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री निश्चय योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या में 100 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना में लक्ष्य 5200 के विरुद्ध प्राप्त आवेदन की संख्या 5103 जो कि 98.1 की उपलब्धि है जिसके विरुद्ध डीडीसी के द्वारा 100 प्रतिशत पूर्णता लाने का निर्देश दिया गया। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अस्वीकृत आवेदन की संख्या को कम करने एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना में केव...