हर खरीद पर नजर, हर फरोख्त का होगा हिसाब
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में होने वाली हर खरीद और निर्माण टेंडर पर अब खास सतर्कता बरती जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रिवेंटिव विजिलेंस के तहत सभी विभागों और अधिकारियों को 17 सूत्री गाइडलाइन जारी की गई है। यह पहल खरीद और टेंडर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और जवाबदेह बनाने के लिए हुई है। सतर्कता अधिकारी की तरफ से जारी गाइडलाइन में टेंडर से जुड़ी फाइलों को सुरक्षित रखने पर खास जोर दिया गया है। टेंडर की पूरी प्रक्रिया से संबंधित नोटशीट, सक्षम अधिकारी की मंजूरी, तकनीकी विशिष्टियां, अनुमानित लागत, टेंडर जारी करने का रिकॉर्ड, आवेदकों की बोलियों, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन और अंतिम निर्णय से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखने होंगे। इससे किसी भी स्तर पर लिए गए निर्णय की बाद में समीक्षा की जा सकेगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.