गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल आइटम की खरीद में गड़बड़झाले का मामला बढ़ता जा रहा है। सर्जिकल स्टोर के प्रभारी अधिकारी ने सर्जिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को इस पर कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबरों पर अलग-अलग स्पष्टीकरण तलब किया है।स्टोर के प्रभारी अधिकारी ने 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबरों का उल्लेख करते हुए लिखा है कि दोगुनी कीमत पर सर्जिकल उपकरणों की खरीद, जेम पोर्टल पर एलपीआर नियमों को लागू न करना, टेंडर से बचने के लिए टुकड़ों में दिए गए खरीद के ऑर्डर तथा कोटेशन से खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। प्रभारी अधिकारी सर्जिकल स्टोर ने सर्जिकल स्टोर के फार्मासिस्ट मनोज गुप्ता को पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि फार्मासिस्ट इस संबंध में स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.