दरभंगा, अक्टूबर 1 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को दो बड़ी घोषणाएं कीं। पीके ने कहा कि अगर एमएलसी चुनाव जीतने पर हर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (ग्रेजुएट वर्ग की सीट) पर 10000 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत गारंटी बताया। इसके अलावा, पीके ने शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ दिलाने का भी वादा किया है। दरभंगा में जन सुराज प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान उन्होंने ये घोषणाएं कीं। दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय और दरभंगा स्नातक एमएलसी सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार इम्तियाज नूरानी ने गुरुवार को नामांकन हुआ। उनके नामांकन कार्यक्रम में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षकों वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सातवें वेतनमा...