हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी गौरवान्वित करने वाली : श्रवण
पटना, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि लोग पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाएं। इसके पहले उन्होंने जदयू प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं और नेत्रियों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर मंत्री ने सभी महिला कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी गौरवान्वित करने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मौके पर विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय गांधी ने भी महिला कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन की बधाई दी, वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा जदयू नेत्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.