गढ़वा, मार्च 8 -- रंका, प्रतिनिधि। राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट गढ़वा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन रंका पंचायत सचिवालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, एकल विद्यालय के जिला अध्यक्ष डॉ पतंजलि कुमार केसरी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर महिलाओं को शॉल और ट्रॉफी देकर सम्मान किया। मौके विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर अभिजीत ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई के साहस से हम सभी परिचित हैं। महिलाएं आज भी किसी से पीछे नहीं है। आज की महिलाएं ठान ले तो किसी भी क्षेत्र में परचम लहरा सकती हैं। कार्यक्रम में अब्दुल मनान ने कहा कि महिलाएं लक्ष्मी का रूप होती हैं। महिलाएं शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.