प्रयागराज, मार्च 24 -- रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से मंगलवार को महिला दिवस के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि स्तुति अग्रवाल रहीं। स्वागत अनुरीता द्विवेदी ने किया। इस मौके पर भारती सहगल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहीं हैं। अमृता अग्रवाल, डॉ. शांभवी, विदुला दिलीप ने विचार व्यक्त किए। महिलाओं ने आकर्षक परिधान में रैंप वॉक कर वाहवाही लूटी। पूनम गुलाटी, अलोशी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रीता वीर, शालिनी तलवार, शिवानी अग्रवाल, निमिषा अग्रवा, गीता सागर मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...