पीलीभीत, मार्च 28 -- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति में एक दिवसीय गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना किसानों को अधिक पैदावार लेने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गन्ना विकास परिषद के नए भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शिलापट का अनावरण कर कहा कि सूबे में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसानों को जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली चीनी मिलों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। गन्ना विकास परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज का किसान तकनीकी रूप से सशक्त और स्मार्ट हो चुका है, जिसे मोबाइल के माध्यम से एक क्लिक पर सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.