रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित व एमसीए विभाग में 'एआई उड़ान', विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी की शुरुआत बुधवार को हुई। उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नवीनतम अनुप्रयोगों से अवगत कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने प्रतिभागियों को एआई के नवीनतम उपकरणों और तकनीकों को सीखकर अपने शैक्षणिक व व्यावसायिक विकास में उपयोग करने का आह्वान किया। वहीं, डीन साइंस प्रो वंदना ने कहा कि एआई न सिर्फ शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में बल्कि उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा प्रशासनिक कार्यों में भी क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस उभरती तकनीक को सीखने और अपने करियर में अपनाने के लिए प्रेरित किया। गणित विभाग के एसोसिएट प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.