बरेली, अप्रैल 21 -- ‎बरेली। नारी शक्ति वंदन के तहत रंगों के संग नारी स्वावलंबन पर दो दिवसीय चित्रकला शिविर का आयोजन राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ में दिनांक 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित किया गया। चित्रकला से महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत किया गया। शिविर में कुल 15 महिला कलाकारों ने भाग लिया जिन्होंने अपने चित्रों से महिला सशक्तिकरण और उनके संघर्षों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बरेली से वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की डॉक्टर अनु महाजन ने इसमें अपनी प्रतिभागिता दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के चित्रकला शिविर महिलाओं की आत्मविश्वास उनकी सृजनात्मक तथा अंतर भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। शिविर में बरेली के अतिरिक्त मथुरा, आगरा, लखनऊ तथा अन्य क्षेत्रों से लगभग 15 मह...