आजमगढ़, मार्च 16 -- फूलपुर (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि गांवों की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने हुनर से देश-दुनिया में पहचान बना रही हैं। वह रविवार को मेजवां स्थित अपने पैतृक आवास फतेह मंजिल में चिकनकारी सेंटर में कार्यरत बालिकाओं और महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने चिकनकारी सेंटर की महिलाओं और बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने काम को और अधिक बारीकी और मेहनत से करें, ताकि मुंबई में होने वाले फैशन शो में उनका प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सके। अभिनेत्री ने कहा कि यहां तैयार किए जा रहे चिकनकारी उत्पादों की सराहना केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी की जा रही है। अपने पिता कैफी आजमी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे हमेशा कहा करते थे कि यदि भारत को आगे बढ़ाना है तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.