सोनभद्र, मार्च 9 -- अनपरा,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार की शाम मनोरंजन केंद्र, शक्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी सिंगरौली व वनिता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में महिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समाज के विकास में उनका योगदान बेहद अहम है। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा नायक ने गृहिणियों को प्रेरित करते हुए कहा कि दैनिक दायित्वों के बीच अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए समय अवश्य निकालें। कार्यक्रम मे सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महा...