हर क्षेत्र के जुलूस के संचालन के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी
रांची, जून 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट में बुधवार को हुई। अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अखाड़ाधारियों को निर्धारित समय के भीतर ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अखाड़ाधारियों से कहा गया कि वे झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए जुलूस निकालें। जुलूस के सफल संचालन के लिए शहर के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो व्यवस्था संभालेंगे और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी को सहयोग करेंगे। इसके अलावा, अखाड़ाधारियों की समस्याओं के निदान के लिए आगामी 19 जून को कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के प्रशासक और अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा।मोहम्मद यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर प्रशासन से सुरक्षा व सफाई व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.