नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- भारत को टी20 और वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि क्रिकेटरों को अपने मुख्य पेशे के तनाव से निपटने के लिए कम उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर देना चाहिए। युवराज क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते हैं। उन्हें दूसरे 'इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल)' का ब्रांड दूत बनाया गया है। युवराज ने आईजीपीएल की 10 फ्रेंचाइजी के अनावरण के मौके पर कहा, ''क्रिकेटरों को क्रिकेट के साथ-साथ गोल्फ भी खेलना चाहिए। मुझे भी पहले गोल्फ खेलना चाहिए था, जिससे मुझे क्रिकेट में मदद मिलती। गोल्फ वास्तव में आपको तनाव से मुक्ति दिलाता है।'' आईजीपीएल का कार्यक्रम अभी तय होना बाकी है। उन्होंने कहा, ''ज्यादातर विदेशी क्रिकेटर, खासकर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.