नई दिल्ली, अगस्त 16 -- रक्तदान करना बेहद नेक काम माना जाता है और आपके 1 यूनिट खून से करीब 3 लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए ब्लड डोनेट करते हैं। हालांकि, क्या हर व्यक्ति रक्तदान कर सकता है? ब्लड डोनेशन के लिए उम्र, वजन और स्वास्थ्य से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? क्या किसी बीमारी या दवा का सेवन करने वाले व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए? फिजिशियन डॉक्टर स्वाति चौहान का कहना है कि हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता है। रक्तदान करने से पहले व्यक्ति की सेहत और कुछ जरूरी मानकों की जांच की जाती है। इसके अलावा, ब्लड डोनेट करने से पहले और बाद में भी कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी रक्तदान करने की सोच रहे हैं, तो पहले इससे जुड़े जरूरी नियम और सावधानियां...