नई दिल्ली, अगस्त 30 -- आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही पर रविवार को बड़ा बयान दिया। काठमांडू में 'इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल' नाम से आयोजित विशेष एकजुटता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नेपाल उनके दिल का एक अहम हिस्सा बन गया है। सद्गुरु ने कहा, 'ऐसे समय में हम अक्सर इस घटना के पीछे कारण तलाशने लगते हैं, अलग-अलग दर्शन और रहस्यमय संभावनाओं को जोड़कर यह समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। हमें यह समझना चाहिए कि भौतिक दुनिया में होने वाली इन सभी घटनाओं के पीछे भौतिक नियम काम करते हैं।' यह भी पढ़ें- कल का मौसम: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में अलर्ट सद्गुरु ने कहा कि यह बात कठोर लग सकती है, क्योंकि हर कोई इसके पीछे कोई दैवीय कारण तलाशना चाहता ...