हर की पैड़ी भगवामय, बोल बम के जयकारों से गूंजे घाट
हरिद्वार, जुलाई 30 -- कांवड़ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आई। विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी समेत आसपास के सभी प्रमुख गंगा घाट भगवा रंग में रंगे दिखाई दिए। सुबह से ही दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ गंगा तटों पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से गंगाजल भरा और बोल बम, हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयकारों के बीच अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गुरुवार सुबह से हर की पैड़ी, सुभाष घाट, मालवीय घाट और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरकी पैड़ी भगवामय, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे घाट कंधों पर सजी आकर्षक और रंग-बिरंगी कांवड़ लिए शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ गंगाजल भरते नजर आए। गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.