लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की खूबियां भी गिनाईं।उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि हमें गर्व है कि सबसे अधिक समय तक स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सबसे बेहतरीन काम किया। उनके नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब अमीर बनेगा। वह हर किसी की समस्या के समाधान पर विचार करते हैं।उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट हो लड़े या अलग-अलग होकर चुनाव मैदान में उतरे, 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा ...