आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड पल्हनी के प्राथमिक विद्यालय आजमपुर एवं विकासखंड सठियांव के अंबाड़ी पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और लाभ की जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी विकास खंडों के लिए नामित 22 अधिकारियों को ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री करने का प्रशिक्षण दिया। पीपीटी के माध्यम से प्रक्रिया व महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। प्रत्येक विकासखंड में अधिक फार्मर रजिस्ट्री पेंडेंसी वाली ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया तथा अधिकारियों को भेज...