गढ़वा, मार्च 15 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही के टाउनशिप स्थित आवास पर रविवार को आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह बड़े उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की जिम्मेदारी स्थानीय मंडल इकाई ने संभाली थी। उसमें चैता के कार्यक्रम विशेष रूप से शामिल किए गए। चैता ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उसे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों की सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखने के संकल्प के साथ प्रस्तुत किया। पूरे समारोह में कार्यकर्ता गुलाल और अबीर से सराबोर होकर एकता और उत्साह का संदेश देते दिखे। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु ने कहा कि चुनाव हारने के बाद इतने लंबे समय के बाद कार्यकर्ताओं का इस तरह बड़ी संख्या में एकत्र होना ऊर्जा और उत्साह का संचार क...