मधुबनी, सितम्बर 1 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर अब गाज गिरेगी। डीएम आनंद शर्मा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रत्येक कर्मी को प्रतिदिन कम से कम दो फार्मर रजिस्ट्री और 50 प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना ही होगा, नहीं तो जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि टास्क फोर्स की बैठक गूगल मीट के माध्यम से हुई। अध्यक्षता डीएम आनंद शर्मा ने की। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जुड़े हुए थे। बैठक शुरू होते ही जब फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति रिपोर्ट सामने आई तो डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कई प्रखंडों में प्रगति बेहद सुस्त मिली। जिस पर डीएम ने सभी को जमक...