गौरीगंज, फरवरी 12 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर सुभाष चंद्र पांडेय का बाजारशुकुल ब्लॉक सभागार में स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों व ब्लॉक कर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन प्रदेश के करीब 12 हजार कर्मचारियों की आवाज है। हर कर्मचारी के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। साथियों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बीडीओ अंजलि सरोज संगठन के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रवि यादव ने भी माला पहनाकर प्रदेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.