गिरडीह, जुलाई 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राजद ने रविवार को 30वां स्थापना दिवस नए परिषदन भवन में मनाया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने की। मौके पर प्रदेश सचिव हाजी इनामूल हक, वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद यादव, महिला जिलाध्यक्ष बसंती राणा, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, डॉ. सीके रंजन, जिला महासचिव बलदेव नायक, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव कामरान अंसारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इसराइल अंसारी, देवरी प्रखंड अध्यक्ष रामकिशन हाजरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुखदेव हाजरा, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद यादव, गावां प्रखंड अध्यक्ष लखन प्रसाद यादव, निरंजन यादव, छोटेलाल यादव, संजय शर्मा आदि थे। प्रदेश सचिव हाजी इनामूल हक ने कहा कि राजद हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं समा...