फतेहपुर, जुलाई 2 -- थरियांव। सगी बहन से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित भाई ने पुलिस के सामने हैरान करने वाला दावा किया है। उसने बताया कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसे हर औरत में अपनी पत्नी दिखती थी। पत्नी की खुदकुशी के बाद मेरा दिमाग नहीं काम करता था। इसलिए बहन के साथ गंदा काम हो गया। इसका बेहद पछतावा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थरियांव थाने के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना की जानकारी उसने परिजनों को भी दी थी, लेकिन उन्होंने डांटकर चुप करा दिया था। उसने चचेरी बहन को मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद भाई के कृत्य को उजागर करने के लिए साक्ष्य के रूप में बहन से वीडियो बनवाया था। वीडियो में कुछ स...