हर ओर जाम, तीर्थ यात्रियों से लेकर आम नागरिक हुए परेशान
मथुरा, जून 14 -- शहर से लेकर हाइवे तक शनिवार को हर ओर जाम लगा रहा। ऐसा लगा कि व्यवस्था फेल है। शहर से लेकर हाइवे तक जाम इस कदर रहा कि न केवल स्थानीय लोग, बल्कि तीर्थयात्री भी परेशान हो गये। वाहनों के हॉर्न का शोर शहर और हाइवे पर गूंजता रहा। जाम में फंसे वाहन चालक जद्दोजहद करके निकलने की जुगत में लगे रहे। सुबह से लेकर रात तक जाम का यही हाल रहा। हालत यह रही कि 10 मिनट का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी गोवर्धन-बरसाना से लौट रहे तीर्थ यात्रियों को गोवर्धन चौराहे पर हुई। शहर और हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यातायात पुलिस के इंतजामों को धता बता रही थीं। शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां जाम न लगा हो। शहर के चौराहे और तिराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस के जवान यातायात सुचारू कराने में नाकाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.