नई दिल्ली, मार्च 4 -- रंगों का त्योहार होली सिर्फ चेहरों पर गुलाल मलने तक सीमित नहीं है, खुशी का यह उत्सव दिलों की दूरियां मिटाकर रिश्तों में प्यार की मिठास घोलने का एक खूबसूरत बहाना भी है। चाहे बचपन की शरारतें हों, दोस्तों के साथ की गई हुड़दंग या बड़ों का आशीर्वाद, होली का हर रंग अपनी एक अलग कहानी कहता है। आज के इस डिजिटल दौर में, एक प्यारा सा होली संदेश या दिल को छू लेने वाली होली शायरी आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सबसे खूबसूरत बहाना बन सकती है। होली के इस उत्साह को दोगुना करने के लिए, हम आपके लिए लेकर आए हैं 50 बेहतरीन होली संदेश और शायरियां, जो हर उम्र और हर रिश्ते के लिए एकदम 'परफेक्ट' हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- रूठे पार्टनर को मनाने के लिए भेजें होली के टॉप 10 'सॉरी' मैसेज,आएगा खूबसूरत जवाब होली के लिए छोटे और प्यारे संदेश ...