हर इंस्पेक्टर हर माह तीन-तीन साइबर कांड का करें निष्पादन : एसएसपी
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को पुलिस सभागार में साइबर अपराध से संबंधित कांडों की समीक्षा की। एसएसपी ने हर इंस्पेक्टर को कम से कम तीन साइबर कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, आईपीएस अंकित सिन्हा, डीएसपी साइबर प्रदीप साव, डीएसपी मुख्यालय कुमार विनोद सहित साइबर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान एसएसपी ने साइबर थाना में लंबित कांडों की स्थिति एवं अभी तक की गई अनुसंधानात्मक कार्रवाई तथा मामलों के निष्पादन की प्रगति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने साइबर थाना में लंबित 150 साइबर कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। एसएसपी ने निर्देश दिया कि अगले दो माह के अंदर लंबित साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.