हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस, संवाददाता। अब तक आपने कई मामलों में पत्नी पत्नी का अंतिम संस्कार होते हुए देखा होगा, लेकिन जिले के सादाबाद स्थित गांव शेरपुर मां-बेटे के प्यार को चरितार्थ करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे की मौत के चंद घंटों बाद वृद्ध मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार से लेकर समूचा गांव गमगीन है। दोनों मां-बेटे का अलग अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार होता देख हर किसी आंख नम थी। गांव शेरपुर निवासी नत्थीलाल कई साल पूर्व यूपी पुलिस से दारोगा के पद से सेवानिवृत हुए। पत्नी राजमती देवी और तीन बेटे राजकुमार,रमेश चंद्र और श्याम के साथ रहते थे। मझला बेटा रमेश चंद्र जल निगम में इंजीनियर के पद पर है। जबकि छोटा बेटा श्याम ईट-भट्ठों पर ईंट ढुलाई का काम करता था। राजकुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मंगलवार की द...