पटना, मई 3 -- बिहार में सीवान के चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। पुलिस के इस ताबड़तोड़ ऐक्शन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर एक्स पर अपनी बात रखी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के 'सम्राट'हर अपराध का बदला लेंगे। एक्स पर जीतन राम मांझी ने लिखा, 'अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। "हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।" यहां आपको बता दें कि इससे पहले इसी केस में पुलिस एक अन्य आरोपी छोटू यादव का कुछ दिनों पहले हाफ एनकाउंटर कर चुकी है। पुलिस ने छोटू यादव के पैर में गोली मारी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.