नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बिहार में अब भूमाफिया की खैर नहीं। उन्हें चिह्नित करके सबके खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य के हर अंचल में कम से कम चार भूमाफिया की पहचान करके उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री ने विधान परिषद में बड़ा ऐलान किया है। मंत्री के तेवर से पहले से ही जमीन कारोबारियों के होश उड़े हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में आधे से अधिक हत्या की वारदातें जमीनी विवाद में होते हैं। मंत्री बनते ही विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया था कि बिहार में अब बालू माफिया, दारू माफिया और जमीन माफिया का खात्मा कर दिया जाएगा। सोमवार को उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी। कहा कि जमीन माफिया को और अधिक दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अंचलों में भूमि माफिया की पहचान शुरू कर दी गयी है। मंत्री ने कहा कि हर अंचल म...