पटना, फरवरी 18 -- राज्य के सभी 537 अंचलों में सीसीटीवी लगेंगे। एक अंचल पर इस मद में सवा लाख खर्च होगा। सभी अंचलों में सीसीटीवी लगाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6 करोड़ 71 लाख जारी कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस पैसे की निकासी कर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यानी मार्च तक सभी अंचलों में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलेंगी और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी। हमने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.