लखीसराय, मार्च 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शनिवार को ईद का त्योहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय पुरानी बाजार, हल्दी, मौलानगर, चकमसकन, कटेहर, अलीनगर समेत अन्य स्थानों के मस्जिदों में नमाज पढ़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भीड़ रही। इस बार बारिश होने के कारण ईदगाह के बदले मस्जिदों में नमाज अता की गई। इस अवसर पर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, थानाध्यक्ष रोहित कुमार, रंजीत कुमार, एसआई नित्यानंद सिंह, गौरव कुमार, रामप्रवेश कुमार समेत अन्य पुलिस बलों के साथ मस्जिदों के पास मौजूद थे। नमाज अता करने के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर तथा हाथ मिला कर बधाई दी। घरों में परिवार के सदस्यों और मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ सेवई खाया गया। गरीबों को दान दिया गया। बारिश ...