सहारनपुर, मई 30 -- देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 12 की परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को हर्ष विद्या रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय संस्थापक हर्ष सिंघल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा12वीं की 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाप करने वाली नंदिनी कुशवाहा को अवार्ड के साथ ही 21 हजार रुपये का चेक दिया गया। छात्र अभिनव पुंडीर, खुशी, अंशिका माहेश्वरी, गुणरूप कौर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जबकि परीक्षाफल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 छात्रों, 80 प्रतिशत से अधिक वाले 74 छात्रों व 75 प्रतिशत से अधिक वाले 115 छात्रों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करते हुए...