सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- सीतामढ़ी। सुप्पी थाना क्षेत्र में हुई कथित हर्ष फायरिंग में नाबालिग की मौत की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले जहां इसे लेकर साजिशन हत्या और हर्ष फायरिंग दोनों तरह की चर्चाएं थीं, वहीं अब पुलिस को बारात के दौरान द्वार पूजा की वीडियोग्राफी का एक अहम क्लिप मिला है। पुलिस का दावा है कि इस वीडियो में हर्ष फायरिंग की घटना स्पष्ट दिख रही है, इससे जांच की दिशा काफी हद तक बदल गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हर्ष फायरिंग कथित तौर पर उस व्यक्ति द्वारा की जा रही थी, जो उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंचा था। इस खुलासे के बाद संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में और ठोस तथ्य सामने आ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.