बुलंदशहर, मार्च 11 -- सगाई समारोह में मंगलवार रात जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली बच्चे के सिर में लगी है। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन नाजुक हालत को देख बच्चे को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी दानिश देवली गांव के पास आयोजित एक सगाई समारोह में काम करने गया था। उसके साथ उसका 12 वर्षीय छोटा भाई कैफ भी था। परिजनों का कहना है कि सगाई समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिसमें कैफ को गोली लग गई। गोली लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल बच्चे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.