मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के प्रतिनिधि अमरख गांव निवासी विनोद कुमार दास को अपने ही अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग के बाद शादी समारोह में गोली लगी थी। पुलिस ने इलाजरत विनोद और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद किया है, जिससे फारयरिंग की गई थी। पिस्टल को पॉलीथिन में लपेटकर सड़क किनारे विनोद और उसके साथियों ने फेंका था। जिस शादी में हर्ष फायरिंग की गई थी, वहां पंडाल के पीछे से पुलिस ने दो खोखे भी जब्त किए हैं। गोली लगने के बाद विनोद ने झूठी कहानी गढ़ी थी। लेकिन, एफएसएल की जांच और पुलिस की पूछताछ में मामला सामने आ गया। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि विनोद ने पुलिस को बयान दिया था कि वह घर से पैदल ही शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.