हर्ष फायरिंग में युवक की मौत में केस दर्ज
वाराणसी, अगस्त 8 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। गिलट बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में रिंग सेरेमनी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में शिवपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रोहित सोनकर नामक युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस तलाश में जुटी है। लोहता के कोरउत बाजार निवासी पवन कुमार सेठ ने तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र सौरभ सेठ बीते 27 जुलाई को गिलट बाजार स्थित विश्वनाथ लॉन में एक रिंग सेरेमनी में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान सौरभ के पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सौरभ ने पिता पवन कुमार सेठ को बताया कि उस पर गोली आरोपी राहुल सोनकर ने चलाई थी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कई दिनों तक चले इलाज के बाद 6 अगस्त को सौरभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.