बरेली, दिसम्बर 8 -- शिवपुरी/बरसेर। सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान दूल्हे के दोस्त ने हर्ष फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से एक बाराती की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिरौली पुलिस के साथ ही सीओ आंवला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बारातघर में लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रविवार को अबरार की बेटी की शादी थी। निकाह समारोह गांव में ही अलीगंज-सिरौली मार्ग पर स्थित बारातघर में चल रहा था। बारात बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौरा से आई थी। निकाह के बाद रात करीब नौ बजे दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दूसरे समुदाय का दूल्हे का दोस्त तमंचा निकाल कर फायरिंग करने लगा। उ...