मेरठ, दिसम्बर 2 -- लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में 24 नवंबर को चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में वांटेड दूल्हा और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूल्हे के भाई और मां को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हर्ष फायरिंग में अक्शा नामक युवती की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतका के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान का भी प्रयास कर रही है। श्यामनगर निवासी सुहेल का निकाह 24 नवंबर 2025 को होना था। चढ़त के दौरान दूल्हे के भाई साकिब और उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से स्थानीय निवासी अक्शा पुत्री अरशद की मौत हो गई थी। अरशद की तहरीर पर दूल्हे सुहेल, उसके पिता शाहनवाज, भाई साकिब और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साकिब और उसकी मां परवीन को पूर्व में गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.