बलिया, मई 2 -- बलिया, संवाददाता। मांगलिक कार्यक्रम में शुक्रवार की रात हुई हर्ष फायरिंग में एक बालक की जान चली गयी। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया तथा पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर फौजी समेत आधा दर्जन पर नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुर दियर नम्बर (पांडे के डेरा) निवासी दो सगे भाइयों प्रेमसागर यादव की बेटी ज्योति तथा प्रभुनाथ यादव की बेटी ज्वाला की शुक्रवार को शादी थी। यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग में बालक की मौत, फौजी पर मुकदमा एक की बरात सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा तथा दूसरी की बारात बक्सर (बिहार) से आयी थी। मंगलगीत के बीच द्वारपूजा आदि का दौर चल रहा था। इसी बीच प्रेमसाग...