हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल, तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सदर थानाक्षेत्र के कालीगंज वार्ड संख्या 46 में सोमवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कालीगंज निवासी उधाई मंडल के पुत्र बिरजू मंडल की शादी थी और बारात मलहरिया बायसी जाने वाली थी। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दूल्हे के मौसेरे भाई और उसके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार पहले तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद चली एक गोली बारात देखने पहुंचे कुन्दन पासवान के पैर में लग गई। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले युवकों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी दो बाइक भी क्षतिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.