हर्ष फायरिंग मामले में पांच पर नामजद प्राथमिकी
जहानाबाद, जून 25 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान 10 वर्षीय किशोर रौशन कुमार को गोली लगने से हुई मौत के मामले में चाचा के बयान पर घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के संदर्भ में सूचक ने उल्लेख किया है कि हमारा भतीजा रोशन कुमार कृष्ण यादव के बड़े बेटे पंकज कुमार की शादी समारोह में नाच प्रोग्राम को देख रहा था। इसी दौरान कृष्ण यादव, समेत उसके बेटे, दामाद समेत पांच लोग हथियार लेकर स्टेज पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान देसी कट्टा एक दूसरे को देने का प्रयास कर रहा था और रवि रंजन उर्फ निक्की जैसे ही कट्टा लेकर फायरिंग की गोली उनके भतीजे के सर में लगी और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना में पुलिस प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.