महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहा पर कथित रूप से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बंदूक से फायरिंग करते हुए दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि आपका अपना 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। फायरिंग करते हुए बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद घुघली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फायरिंग करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि युवक द्वारा की गई फायरिंग असली बंदूक से नहीं, बल्कि शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाली पटाखा गन से की गई थी।इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि संबंधित युवक कुशीनगर जनपद का निवासी है और जखीरा चौराहा पर किराए के ...