गाजीपुर, मार्च 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का विडियो वायरल होने के मामले में जंजीरपुर, अहिरपुरवा निवासी विजय कुमार यादव और रामनरेश यादव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल विडियो देवकली में आयोजित एक तिलक समारोह का बताया जा रहा है। विडियो में लाइसेंसी असलहे से हर्ष फायरिंग करते हुए दो लोगों को देखा जा सकता है। अधिवक्ता चंद्रशंकर मिश्रा के ट्विटर पर ट्विट के बाद इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.