इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- जसवंतनगर। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। रविवार को उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर तलाश शुरू की। युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। यह भी पढ़ें- समारोह में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने पीछा कर करीब एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.