हर्ष फायरिंग करने के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 10 -- बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया नगला सिंह मौजा मनिगांव निवासी सर्वेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि आठ मई की रात उनके परिवार में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के साथ आए सुदेश कुमार और अशोक कुमार निवासी नगला केहरी बेवर मैनपुरी ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सर्वेश सिंह के पुत्र आयुष कुमार के कमर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : शादी में जा रहे युवक को मारी गोली, पैर में लगी बुलेट घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में चौबिया थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.